{"_id":"5cd9a5abbdec22073b652719","slug":"131557767595-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के पीटने से नहीं बीमारी से हुई थी बंदी अजयपाल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही के पीटने से नहीं बीमारी से हुई थी बंदी अजयपाल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बंदी अजयपाल की मौत सिपाही के मारने से लगी चोट के कारण नहीं, बल्कि बीमारी के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। हालांकि सिपाही पर लगे आरोपों के बाद चल रही विभागीय जांच अभी जारी रहेगी।
बता दें कि अमरिया पुलिस ने भूड़ा कैमोर गांव निवासी 30 वर्षीय अजयपाल पुत्र दुलीराम को सात अप्रैल को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। इसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। लखनऊ पीजीआई में उसके ऑपरेशन के बाद वापस आ गया। मगर एक हफ्ते बाद अजयपाल का स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त आठ मई की रात को उसकी लखीमपुर में मौत हो गई थी। लखीमपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इधर, बंदी के परिवार वालों ने ड्यूनी डैम चौकी के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मारपीट में आई चोटों की वजह से मौत होना बताया था। इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी। जिस पर सिपाही की जांच की जा रही है। सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि बंदी की मौत की वजह बीमारी निकली है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिल सकी है। इसका गहनता से अध्ययन किया जाएगा। उसी के आधार पर सिपाही की जांच की दिशा तय होगी। सिपाही की दो जांच इस मामले में चल रही हैं।