{"_id":"5c967ad0bdec22141231f206","slug":"131553365712-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली की रात शहर के छह बंद मकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर अभी पुलिस सुराग जुटा नहीं सकी थी कि एक और वारदात को चोरों ने पॉश तिरूपति गोल्डन पार्क कॉलोनी में शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरों को खंगालकर नकदी-जेवरात समेत तीन लाख का सामान समेट ले गए। रिश्तेदारी से वापस आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कार्रवाई औपचारिकता से अधिक नहीं रही। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में पुलिस गश्त को लेकर खासा रोष दिखाई दिया।
हापुड़ जिले के रहने वाले राजेश शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बरखेड़ा ब्लॉक के पंडरी रामनगर गांव स्थित विद्यालय में है। वह किराए के मकान में तिरूपति गोल्डन कॉलोनी में पत्नी संगीता के साथ रहते हैं। होली के मौके पर बुधवार को मकान को ताला लगाकर वह रिश्तेदारी में पूरनपुर चले गए थे। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर मकान के भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों में लगे ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 55 हजार रुपये, जेवरात समेत तीन लाख का सामान समेट ले गए। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर वापस आने पर राजेश ने टूटे ताले और सामान बिखरा देखा तो दंग रह गए। कुछ ही देर में कॉलोनी में चोरी का शोक मचते ही काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने औपचारिकता निभाई और कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। घटना सामने आने के बाद कॉलोनी वासियों के चेहरों पर चोरों की दहशत दिखाई दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।