फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 15 हजार उड़ाए

एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 15 हजार उड़ाए

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 15 हजार उड़ाए
पीलीभीत। एक जालसाज ने खुद को मुंबई स्थित एसबीआई का मैनेजर बताकर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसके एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया और फिर खाते से 15 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद युवक को जालसाजी का पता चल सका। एटीएम बंद कराने के साथ ही युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गैस चौराहा निवासी इतवारी लाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताते हुए एटीएम कार्ड रिन्यू होने की बात कहकर एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। इतवारी के एटीएम कार्ड का नंबर बताने के बाद मोबाइल पर आया कोड बताते ही जालसाज ने फोन काट दिया। कुछ ही देर बाद मोबाइल पर एक-एक कर तीन मैसेज आए तो खाते से 15 हजार रुपये निकल जाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed