{"_id":"5ba6303d867a557f24048dce","slug":"131537617981-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद में देशनगर में दो पक्ष भिड़े, तीन लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने विवाद में देशनगर में दो पक्ष भिड़े, तीन लहूलुहान
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 पीबीटीपी 11
देशनगर में दो पक्ष भिड़े, तीन लहूलुहान
मौके पर पहुंची पुलिस से भी उलझे, चार हिरासत में
सीओ सिटी कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहल्ला देशनगर में दो पक्षों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए। जिसके बाद कोतवाल ने मौके पर पहुंच झगड़ा कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। सीओ सिटी कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना से हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी राजकुमार और राहुल के परिवारवालों के बीच पुरानी रंजिश है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रहती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। लोहे की रॉड से प्रहार किए गए। जिसमें राजकुमार, उसका भाई जगदीश और मां मीरादेवी घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझना शुरू हो गए। वायरलैस पर इसकी जानकारी लगते ही कोतवाल केपी सिंह, ठेका चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती कर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मौके से चार आरोपी राहुल, नरेश, बुलाकीराम और प्रेम सोनकर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।