फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बच्ची के कपड़े समेत कई सेंपल की कराई जाएगी फारेंसिक जांच

बच्ची के कपड़े समेत कई सेंपल की कराई जाएगी फारेंसिक जांच

Mon, 30 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के कपड़े समेत कई सेंपल की कराई जाएगी फारेंसिक जांच
फारेंसिक जांच को लिए कई सेंपल
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची और आरोपी के कपड़े लिए कब्जे में
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बच्ची और आरोपी के कपड़ों को कब्जे में लिया है। इसके अलावा कई अन्य सैंपल भी फारेंसिक जांच के लिए जुटाए हैं। इन सभी को परीक्षण के लिए जल्द फारेंसिक साइंस लैब लखनऊ भेजा जाएगा।

शहर की एक सरकारी आवास कॉलोनी की निवासी मजदूर की सात साल की बेटी से शनिवार शाम दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई थी। इसमें आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसकी देखरेख के लिए लगाया गया कॉलोनी का ही निवासी 40 वर्षीय रामपाल था। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर दर्ज की गई छेड़छाड़ की रिपोर्ट को दुष्कर्म में तरमीम कर आरोपी का रविवार को चालान कर दिया था। अब पुलिस दुष्कर्म से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस दुष्कर्म को लेकर जांच में जुट गई थी। मेडिकल परीक्षण के दौरान बच्ची के ब्लीडिंग होने की बात सामने आते ही धाराएं बढ़ा आरोपी को जेल भेज दिया था। इस मामले में बच्ची के रक्त, कपड़े और आरोपी के कपड़ों समेत कई सैंपल लिए गए हैं। इनको फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed