फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता भट्टा मालिक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

लापता भट्टा मालिक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

Sat, 24 Mar 2018 07:55 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
लापता भट्टा मालिक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
लापता भट्टा मालिक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी इकबाल खां ने बताया कि उनके चाचा 62 वर्षीय शमशाद अहमद खां 22 मार्च को सुबह छह बजे शाहजहांपुर रोड पर अकेले ही टहलने गए थे और वहीं से लापता हो गए थे। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब भट्टा मालिक का कोई पता नहीं चला, तभी इकबाल खां ने शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने यह भी बताया कि आसपास के थानों को भट्टा मालिक के फोटो भेज दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस भी अपने स्तर से लापता भट्टा मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लापता भट्टा मालिक का शनिवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चला है, जिससे घर वाले और रिश्तेदार काफी परेशान हैं। घर वाले और रिश्तेदार अपने स्तर से भट्टा मालिक की काफी तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। भट्टा मालिक के घर काफी मायूसी फैली हुई है। घर पर कोई भी फोन आ जाता है तो घर वाले सतर्क हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed