{"_id":"6a9ec4a111f5e77f3d0c72a5","slug":"a-motorcyclists-leg-was-broken-when-the-car-door-was-suddenly-opened-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100325-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलने से बाइक सवार का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलने से बाइक सवार का पैर टूटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में स्कार्पियो का दरवाजा अचानक खुलने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक घायल हो गया। हादसे में उसके बाएं पैर की दो हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के नावानगर स्थित गिरिधर बारांव निवासी संजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरिनगर में किराये पर रहता है। रविवार शाम करीब 4:20 बजे वह बाइक से ओम मेडिकल की तरफ से फौजी टेंट हाउस की ओर जा रहा था। रास्ते में खड़ी स्कार्पियो के चालक ने अचानक ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल दिया। इससे उनकी मोटरसाइकिल गाड़ी के दरवाजे से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई। अस्पताल में सर्जरी कर चार स्टील रॉ़ड डाली गईं।