फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जेठानी संग खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़

जेठानी संग खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़

Sat, 03 Feb 2018 07:32 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
जेठानी संग खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़
जेठानी संग खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

गांव के युवक पर लगाया आरोप, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। जेठानी संग खेत पर जा रही महिला को शनिवार दोपहर दो बजे गांव के एक युवक ने पकड़ लिया। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसका कुंडल लूटकर भाग गया। बरखेड़ा पुलिस से नामजद शिकायत कर महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी जेठानी के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने महिला से छेड़छाड़ की और पड़ोस के खेत में ले जाने का प्रयास किया। महिला व उसकी जेठानी के विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे कई लोग जमा हो गए, जिनको देख आरोपी कुंडल लूटकर भाग गया। महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की है। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि मौखिक शिकायत मिली है। महिला से लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed