{"_id":"59b67b244f1c1bef7f8b5f39","slug":"131505131300-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबकर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के ससुर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नहर में डूबकर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के ससुर की मौत
Updated Mon, 11 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। बाल कटवाने के लिए सैलून जाने की बात कहकर घर से निकले पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशर जहां के ससुर 65 वर्षीय अब्दुल कलाम शारदा नहर पार करते वक्त अचानक चक्कर आने के बाद नहर में गिर गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग का शव दोपहर को बरामद किया जा सका। मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
अमरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी अब्दुल कलाम सोमवार की सुबह घर से बाल कटवाने के लिए सैलून जा रहे थे। रास्ते में शारदा नहर पुल को पार करते वक्त अचानक उनको चक्कर आ गया। वह पुल पर बनी एक साइड की पटरी पर चल रहे थे कि चक्कर आने के बाद नहर में गिर गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गोताखोरों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। ड्यूनी डैम से नहर का पानी बंद करा दिया गया। पानी कम होने पर गोताखोरों ने अब्दुल कलाम के शव को बरामद कर लिया। एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि परिवार वाले कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं। इस पर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा भरवाकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
------