{"_id":"5985b3b94f1c1b63428b481d","slug":"131501934521-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर घुसे बदमाश, शोर होने पर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर के घर घुसे बदमाश, शोर होने पर भागे
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चोरी और लूट की घटनाओं के बीच नौगवां पकड़िया गांव में बदमाशों की दस्तक से दहशत का माहौल है। मजदूर के मकान में देर रात दो बदमाश घुस आए। आहट पर उसकी बेटी ने जगकर शोर मचाया। इस पर बदमाश भाग निकले। खास बात रही कि परिवारीजनों ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर पर तेल लगा होने पर वह पकड़ में नहीं आ सका और भाग गया। गांव के लोगों ने सुनगढ़ी पुलिस को घटना की जानकारी देकर गश्त बढ़ाने की मांग की है।
नौगवां पकड़िया गांव के निवासी राजेश शर्मा के मकान में बदमाशों ने दस्तक दी। उनका पूरा परिवार सो रहा था। इस बीच दो बदमाश मकान में घुस आए। बेटी नेहा के कमरे में बदमाश घुसे थे कि आहट पर वह जाग गई। कमरे में दो बदमाशों को देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर परिवारीजन भी जाग गए। लोगों को जमा होता देख बदमाश भाग निकले। इसकी जानकारी लगने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के निवासी आप नेता संदीप सक्सेना ने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य मकानों में पिछले कुछ दिनों से चोरों की आहट दहशत का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस को देकर सुरक्षा बंदोबस्त की मांग की। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने ग्रामीणों को गंभीरता से गश्त कराने का आश्वासन दिया। वहीं चौकी पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त का भरोसा दिलाया।