{"_id":"5937edfa4f1c1b03758b4584","slug":"131496837626-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बेवफाई पर खाया जहर, फिर पहुंची महिला थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की बेवफाई पर खाया जहर, फिर पहुंची महिला थाने
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर महिला थाना पहुंच गई और अपना दुखड़ा सुनाया। युवती के जहर खाए होने का पता लगते ही पुलिस के पसीने छूट गए। आनन-फानन पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता व प्रेमी के परिवारीजनों को जांच के लिए बुलाया गया है।
न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसका कस्बे के एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को पीड़िता ने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस पर लड़के ने खुद को ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित बता शादी से इनकार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी प्रेमी नहीं माना। बुधवार सुबह प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर युवती बुधवार दोपहर शहर के आवास विकास चौराहा पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला थाना पहुंचकर पुलिस को प्रेमी की बेवफाई और खुद के जहर खाकर आने की बात बताई। जिसे सुनकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष अनुपम सिंह ने सीओ सिटी निशांक शर्मा को दी। इसके बाद आनन फानन पुलिस युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जहर की पुष्टि की। एसएचओ महिला थाना अनुपम सिंह ने बताया कि युवती का इलाज कराया जा रहा है। उसके व प्रेमी के परिवारीजनों को बुलाया गया है।