{"_id":"5ce19bdbbdec22076100bb9f","slug":"121558289371-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरात में आई किशोरी की आंख में गोली लगने से मौत के मामले में जहानाबाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
देवरनिया (बरेली) के महमूदपुर गांव निवासी 17 वर्षीय मंजू पुत्री अमरसेन छह मई को अपने चाचा हरदयाल के साथ रिश्तेदारी में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जहानाबाद के खरुआ गांव आई थी। इसी बरात में शामिल धानपुर नवाबगंज बरेली निवासी यशपाल उर्फ हरीश के तमंचे से अचानक चली गोली किशोरी की आंख में लग गई थी। किशोरी को बरेली के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली भर्ती कराया गया था, वहां 15/16 मई की रात उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा तरमीम कर दिया था। इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने बताया कि आरोपी यशपाल उर्फ हरीश को रविवार को जेल भेज दिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।