{"_id":"5c893be2bdec2214492a8304","slug":"121552497634-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के पेड़ काटना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत के पेड़ काटना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा/पीलीभीत। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक ओर पौध रोपण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों के गठजोड़ के चलते लकड़ी माफिया लगातार हरे पेड़ों का सफाया करने में जुटे हैं। बुधवार को कलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया गांव सीमा में जिला पंचायत की भूमि पर खड़े वृक्षों का अवैध कटान कर लकड़ी ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जिला पंचायत के अफसरों ने पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर माफिया भाग गया। जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक की ओर से अज्ञात के खिलाफ माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जनपद में वृक्षारोपण के लिए करोड़ों रुपये का खर्च किया गया है। वृक्षों की देखरेख को लेकर सामाजिक वानिकी के जिम्मेदार संजीदा होने का दावा करते आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय जिम्मेदारों की सांठगांठ से माफिया हावी हैं। यही वजह है कि लगातार हरे भरे वृक्षों के कटान की घटनाएं सामने आ रही है। जमुनिया गांव की सीमा में स्थित जिला पंचायत की भूमि पर वृक्ष खड़े हैं। बुधवार को लकड़ी माफिया ने अवैध रूप से यूकेलिप्टस के आधा दर्जन पेड़ काट लिए। वह लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जा रहा था तभी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने ट्रॉली रोक ली। ट्रॉली पर सवार लोग भाग गए। जिला पंचायत के क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक हरजीत सिंह की तहरीर पर माधोटांडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।