फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध मिट्टी खनन में लगी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं

अवैध मिट्टी खनन में लगी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं

Wed, 06 Mar 2019 10:53 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन में लगी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
पूरनपुर। अवैध मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ले जाई जा रही मिट्टी की सूचना पर नायब तहसीलदार ने छापा मारकर नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। पकड़ी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। खनन की रिपोर्ट एडीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर सहित क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। कुछ खनन माफिया एक स्थान की खनन की स्वीकृत के बाद कई दिनों तक उसकी आड़ में अन्य स्थानों से खनन कर खेल करते हैं। इसके अलावा स्वीकृत न होने के बाद भी कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने सूचना पर शेरपुर रोड पर छापा मारकर अवैध खनन में लगी मिट्टी ला रही नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। बताते हैं कि इसमें से कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ दिया गया। विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर फिर से छोड़ी गई अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि मौके से नौ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जिनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अवैध खनन की रिपोर्ट एडीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed