फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 16 lakh swindled under the pretext of land registration; case filed against six people

Noida News: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 16 लाख की ठगी, छह पर केस

Sat, 24 Oct 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Rs 16 lakh swindled under the pretext of land registration; case filed against six people
-100 गज भूखंड का झांसा देकर ली रकम, फर्जी रजिस्ट्री का प्रयास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 100 गज जमीन की रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर 16 लाख रुपये लेने और बाद में फर्जी रजिस्ट्री कराने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी महिला की शिकायत पर प्रॉपर्टी कंपनी से जुड़े छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पूर्वी दिल्ली निवासी रीना पांडेय के अनुसार, मामला केडी प्रॉपर्टीज से जुड़ा है, जिसका वर्तमान नाम पूर्वांचल प्रॉपर्टीज है। कंपनी का कार्यालय नोएडा के सेक्टर-153 स्थित अर्बटेक एनपीएक्स की तीसरी मंजिल पर है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने 100 गज जमीन की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर उनसे रकम ली। उन्होंने 30 सितंबर 2025 को एक लाख रुपये, 30 नवंबर 2025 को 11.30 लाख रुपये और 22 जनवरी 2026 को 3.70 लाख रुपये ऑनलाइन जमा किए। इस तरह कुल 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त 4.50 लाख रुपये के दो चेक भी दिए गए थे।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को उन्हें ग्रेटर नोएडा के गामा-2 स्थित रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, उसके नाम कोई भूमि ही नहीं थी। आरोप है कि उनके साथ फर्जी रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रीना के मुताबिक, रकम लौटाने के नाम पर कंपनी की ओर से चार-चार लाख रुपये के तीन चेक दिए गए, जिनकी तारीख 10 मई, 25 मई और 10 जून 2026 थी। बैंक में लगाने पर तीनों चेक बाउंस हो गए। उन्हें 25 जून 2026 की तारीख का एक और चेक भी दिया गया, जिसके बाउंस होने की आशंका जताई गई है।




पुलिस ने किशन कुमार, दिनेश चौधरी, रोहताश चौहान, गौरव, आकाश और प्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed