{"_id":"5c59d19cbdec224d044539d3","slug":"121549390236-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेडख़ानी का विरोध करने पर भाई को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेडख़ानी का विरोध करने पर भाई को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला (पीलीभीत)। खेत से मटर तोड़कर घर लौट रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ के बाद मारपीट कर दी। इसकी खबर मिलने पर जब किशोरी का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के गिधौर गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। गांव निवासी मजदूर वीरेंद्र राठौर की 16 वर्षीय बहन खेत से मटर तोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के जीतू कुमार ने उससे छेडछाड़ कर दी। किशोरी के विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला शांत होने पर किशोरी घर आ गई। करीब 15 मिनट बाद किशोरी गोबर डालने के लिए आरोपी के घर की तरफ से गुजरी तो आरोपी ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे वीरेंद्र ने बहन को बचाने की कोशिश की तो जीतू ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। सिर में लाठी लगने से वीरेंद्र बेहोश हो गया। परिवार वाले तुरंत वीरेंद्र को न्यूरिया सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने आरोपी जीतू कुमार को हिरासत में ले लिया। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इंस्पेक्टर न्यूरिया से जानकारी मिली है कि नशे में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हुई है। थाना पुलिस को परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। छेड़छाड़ के बारे में अभी कोई जानकारी मुझे नहीं दी गई है। मौके पर जाकर गहनता से पड़ताल की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी