फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गांव के व्यक्ति ने बाइक पर लिफ्ट देकर दिया घटना को अंजाम, दी तहरीर
विज्ञापन

पीलीभीत। काम के सिलसिले में शहर जा रही 60 वर्षीय महिला को गांव के एक व्यक्ति ने लिफ्ट देने के बाद रास्ते में दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर पर आसपास केे लो जमा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। इसकी शिकायत मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की पीड़ित मलिा ने पुलिस को बताया कि उसके पति की डेढ़ साल पूर्व मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटी और दो बेटे हैं, जो मजदूरी करते हैं। तीन जनवरी की शाम पांच बजे वह पीलीभीत जा रही थी। तभी उसे रास्ते में गांव के दो लोग मिले, जिनमें एक ने शहर चलने की कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में आरोपी ने बाइक मकसूदपुर -बकसपुर मार्ग पर मोड़ दी। बाइक गलत रास्ते पर मुड़ी देख वृद्धा बाइक से उतर गई। तभी आरोपी महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। मगर इससे पहले आरोपी भाग गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि वृद्धा ने शिकायत की है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed