{"_id":"5c261aedbdec2256f53383be","slug":"121546001133-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हड़कंप
Fri, 28 Dec 2018 06:15 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Fri, 28 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल की वारदात
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में खुशीमल मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय विवाहिता सुमित कौर की ससुराल में मौत हो गई। उसका शव स्टोर रूम में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवाहिता के परिवारीजनों को फोन पर सूचना देकर बुलाया गया है। अभी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
लुधियाना (पंजाब) के निवासी इकबाल सिंह की बेटी सुमित कौर की शादी तीन साल पहले मोहल्ला खुशीमल निवासी हरविंदर सिंह से हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विवाहिता सुमित कौर का शव स्टोर रूम में दुपट्टे से बने फंदे से रोशनदान के सहारे लटका मिला। ससुराल वाले विवाहिता को तलाशते हुए स्टोर पहुंचे और शव लटकता देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी थाना के एसएसआई पुष्कर सिंह, एसआई अचल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ससुरालियों से मामले की जानकारी जुटाई गई। नायब तहसीलदार को भी मौके पर बुला लिया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि मृतका के पति की चावला चौराहा के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। ससुराल वाले बच्चा न होने की वजह से डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगी। फोन कर विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।