{"_id":"5aa9819a4f1c1bb2758b56b3","slug":"121521058202-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से वृद्व की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से वृद्व की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम कॉलेज की आवासीय कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बड़ौत निवासी सौ वर्षीय मंगल शर्मा स्थानीय एमएम कॉलेज की आवासीय कॉलोनी के एक कमरे में काफी समय से अकेले रहते थे। जबकि उसका पुत्र हरि एवं परिजन दिल्ली के रामनगर में रह रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे जब कॉलोनी के लोग कमरे के सामने से गुजरे तो गेट खुला था और कमरे में से धुआं निकल रहा था। वहां पर लोग एकत्र हो गए और कमरे में अंदर जाकर देखा तो कमरे में रह रहे वृद्ध मंगल शर्मा की जलकर मौत हो गई। चारपाई का आधे से अधिक हिस्सा भी जला हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों में शोक की लहर दौड़ गई और उन्होंने घटना की जानकारी मृतक के पुत्र हरि को दी। सूचना मिलते ही परिजन दोपहर करीब दो बजे खेकड़ा पहुंचे और गमगीन माहौल में परिजनों ने वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देर रात तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका।