फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, हेल्पर की मौत

खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, हेल्पर की मौत

Sun, 20 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, हेल्पर की मौत
पूरनपुर/पीलीभीत। असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में दूसरा ट्रक टकरा गया। इससे उसके हेल्पर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर शाम हुआ। ट्रक चालक गांव पिपरिया घिरौना निवासी सुभाष ने बताया कि बंगाल से ट्रक में माल भरकर वह दिल्ली जा रहा था। आसाम हाइवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास उसके ट्रक की शाफ्ट में खराबी आ गई। ट्रक को सड़क किनारे कर वह उसका सुधार करने लगा। उसका हेल्पर पिपरिया घिरौना निवासी रामशंकर उर्फ प्रेमशंकर उसे टार्च दिखा रहा था। इस दौरान खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने उसके खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में टार्च दिखा रहे हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पैरों में चोट आई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। एसओ सेहरामऊ उत्तरी रूम सिंह बघेल ने बताया कि रामशंकर उर्फ प्रेमशंकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed