{"_id":"5caf72dbbdec221425447bdf","slug":"11555002075-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक हत्याकांड में एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी संचालक हत्याकांड में एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर निवासी राजकुमार की फरवरी, 2018 में हुई हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दर्ज की है। रिपोर्ट राजकुमार के भाई अरविंद कुमार की ओर से गांव निवासी राजकुमार, धर्मेंद्र, राकेश, रामऔतार के खिलाफ दर्ज की गई है।
घटना पांच फरवरी 2018 को क्षेत्र के गांव मैनी गुलड़िया में हुई थी। अरविंद ने बताया कि उनके भाई राजकुमार और आरोपी मैनी गुलड़िया में रहकर डेयरी चलाते थे। एक आरोपी की भतीजी से राजकुमार के संबंध हो गए थे। आरोप है कि इसके चलते राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना युवती ने ही फोन से राजकुमार के छोटे भाई विनोद को दी थी। तब आरोपियों ने पुलिस का डर दिखाकर राजकुमार का अंतिम संस्कार भी करा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो मार्च, 2018 को नशे में गांव मैनी गुलड़िया में मिले धर्मेंद्र ने साथियों के साथ गला दबाकर राजकुमार की हत्या करने की जानकारी दी। इस पर घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर अरविंद की ओर से राजकुमार, धर्मेंद्र, राकेश, रामऔतार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के समय न तो पुलिस को सूचना दी गई थी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।