फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार, शांति भंग में चालान

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार, शांति भंग में चालान

Mon, 08 Apr 2019 10:38 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार, शांति भंग में चालान
बरखेड़ा (पीलीभीत)। एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के आरोपी को सोमवार रात बरखेड़ा पुलिस ने दबोचा लिया, जिसका शांति भंग करने की धारा 151 में चालान किया गया। उधर, सोमवार को भी कल्लिया में पुलिस तैनात रही। मुचलका पाबंद किए गए लोगों को नोटिस तामील कराए गए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जार कल्लिया के मजरा कल्लिया स्थित एक धार्मिक स्थल में पड़ोस के रहने वाले पिता-पुत्र पर तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस की जांच में तोड़फोड़ करने के आरोप में इजहार का नाम सामने आया था। सोमवार को बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी इजहार को दबोच लिया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी इजार को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। गांव में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। नवरात्र पर्व को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल गांव में तैनात है। दोनों पक्षों के 22 लोगों को मुचलका पाबंद कर नोटिस तामील करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed