{"_id":"5c6bf760bdec224c974d1643","slug":"11550579552-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस को मकान पर लटका मिला ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस को मकान पर लटका मिला ताला
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी की गिरफ्तारी दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। कानूनी कार्रवाई होने की जानकारी लगते ही आरोपी परिवार समेत मकान को ताला डालकर निकल गया। इधर, हिंयुवा कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अडिग हैं।
घटना सोमवार की है। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बरखेड़ा कस्बे के निवासी शहवाज हुसैन की ओर से पोस्ट की गई थी। इसमें पुलवामा कांड को लेकर लिखा था कि मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को नहीं, हिंदुस्तान को दिया जाएगा। इसकी जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता सोमवार रात बरखेड़ा थाने पहुंचे थे और आक्रोश जताते हुए पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने बरखेड़ा पहुंचकर मामले की जानकारी की और कार्रवाई का आश्वासन देकर हिंयुवा कार्यकर्ताओं को शांत कराया था। देर रात मामले में कस्बे के उपदेश कुमार की ओर से आरोपी शहवाज हुसैन के खिलाफ भावनाएं भड़काने की कोशिश, देश की एकता-अखंडता को नुकसान पहुंचाने और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई है। आरोपी परिवार समेत मकान को ताला लगाकर भाग गया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।