फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, शातिर गिरफ्तार
chor - फोटो : amar ujala
3.20 लाख की नकदी, तीन मोबाइल और जेवरात बरामद
विज्ञापन

स्वाट-सर्विलांस टीम की मदद से मिली सफलता, एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा


भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के बेटे के शोरूम समेत पूरनपुर के पांच स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई। कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले शातिर रजागंज देहात (पूरनपुर) के निवासी जावेद पुत्र वशीर खां को धर दबोचा। उसके पास से चोरी के 3.20 लाख रुपये, तीन मोबाइल व जेवरात बरामद किए गए हैं। एसपी ने रविवार दोपहर प्रेसवार्ता कर खाकी गुडवर्क का खुलासा किया है।

एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर केके तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां को टीम के साथ लगाया गया था। सर्विलांस की मदद से आरोपी जावेद की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के माधोटांडा क्रासिंग के पास से शनिवार रात गिरफ्तारी की गई। आरोपी ने मोहल्ला गणेशगंज निवासी बृजमोहन पांडेय, अशोक कॉलोनी पूरनपुर निवासी मनवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के बेटे के कार शो रूम, बैंक आफ बड़ौदा पूरनपुर और रजागंज देहात के निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार के घर हुई चोरी को कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के 3.20 लाख रुपये, तीन मोबाइल व जेवरात बरामद किए गए हैं। घटनाओं में उसका एक साथी मोहल्ले का ही फारूख पुत्र इसरार भी शामिल था। जिसको पुलिस पूर्व में ही मोबाइल चोरी के मामले में जेल भेज चुकी है। बकाया बरामदगी के लिए फारूख को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी वेल्डिंग का काम किया करते हैं, इसलिए आसानी से खिड़की, दरवाजे तोड़ प्रवेश कर जाते थे। आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed