{"_id":"5c066ab2bdec2241a26d9bf8","slug":"11543924402-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, किशोर की दम घुटने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग, किशोर की दम घुटने से मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत एक किशोर के लिए काल बन गई। व्यापारी की गैर मौजूदगी में स्मैक का नशा करने के लिए वह एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुस गया और शटर बंद कर लिया। जिसके बाद दुकान में आग लग गई। इसमें दुकान में रखा काफी सामान जल गया। वहीं दम घुटने से किशोर की भी मौत हो गई। उसके शरीर का कुछ हिस्सा भी झुलसा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर न मिलने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
घटना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। फरीदपुर (बरेली) के निवासी अबरार की बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। रात को वह दुकान से कुछ दूरी पर चले गए थे। इस बीच अमरिया कस्बा निवासी एक 15 वर्षीय किशोर मौका पाकर स्मैक का नशा करने के लिए उनकी दुकान में घुस गया। अंदर पहुंचने के बाद उसने दुकान का शटर भी बंद कर लिया। यहां नशा करने को उसने आग जलाई। जिसके बाद दुकान में रखे मोबिल ऑयल ने आग पकड़ ली। इससे दुकान में रखा सामान जल गया। वहीं नशा अधिक होने के कारण किशोर खुद को बचाने का प्रयास तक नहीं कर सका। उसकी दम घुटने से दुकान के भीतर ही मौत हो गई। बंद दुकान के शटर से धुआं उठता देख व्यापारी अबरार मौके पर पहुंच गए। शोर पर आसपास के लोगों को भी जमा कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दुकान का शटर खोलकर आग बुझाई। इस बीच वहीं पर एक कोने में किशोर का शव भी पड़ा मिला। उसके हाथ व शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ था। जानकारी मिलने पर किशोर के परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने भी पुलिस को किशोर के नशे की लत को लेकर जानकारी दी और कार्रवाई से इनकार कर दिया। मंगलवार को अमरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चर्चा यह भी है कि किशोर नशा करने के साथ ही चोरी के इरादे से दुकान में घुसा था। फिलहाल व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में चोरी की नियत से प्रवेश करने की बात नहीं लिखी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक किशोर नशे का आदी बताया गया है। परिवार वाले भी उसकी इस लत से काफी परेशान थे। किसी तरह की कोई कार्रवाई वह नहीं कराना चाहते। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अतर सिंह, थानाध्यक्ष अमरिया