फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहर में डूबने से किशोर की मौत

नहर में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से किशोर की मौत
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की नई बस्ती निवासी एक तेरह वर्षीय किशोर की मुजफ्फरनगर में बारात में जाने के दौरान साथियों के साथ नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।

खेकड़ा नगर की नई बस्ती निवासी तेरह वर्षीय नदीम पुत्र इकराम के मामा कस्बा दोघट में रहते हैं। किशोर नदीम के मामा के लड़के की शादी थी। बृहस्पतिवार को नदीम दोघट से मामा के लड़के की शादी में मुजफ्फरनगर गया हुआ था। वह अपने अन्य कुछ साथियों के संग वहा से समीप में स्थित नहर में नहाने चला गया। नहर में नहाते समय पानी की तेज धार के बहाव में वह बह गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर सभी लोग वहां पहुंचे और तलाश कर उसके शव को नहर से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक शव के आने का इंतजार किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed