फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन महीने बाद दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

तीन महीने बाद दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने बाद दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट
रेप
तीन महीने बाद न्यूरिया पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


न्यूरिया। असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में तीन महीने बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। कोर्ट के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति खेती करते हैं। नौ अगस्त की रात वह शौच के लिए खेत पर जा रही थी। इस बीच गांव मंगतपुर निवासी सियाराम ने उसको रास्ते में पकड़ लिया। आरोप है कि पास के खेत में ले जाकर आरोपी ने असलहे के बल पर उससे दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसी दिन थाना पुलिस और बाद में एसपी से शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के नाम पर चक्कर लगवाए और बाद में संदिग्धता का बहाना बनाकर टाल दिया। पुलिस की कार्यशैली से हताश महिला ने न्याय के लिए कोर्ट में अपील की। इसके बाद प्रकरण में कार्रवाई की जा सकी है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed