{"_id":"59b676734f1c1be57f8b5e63","slug":"11505130099-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार ने मकान मालिक को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार ने मकान मालिक को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप
Updated Mon, 11 Sep 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। किराएदार से मकान खाली कराने की बात पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। किराएदार सगे भाइयों ने न सिर्फ मकान मालिक की पिटाई कर दी, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है।
मोहल्ला इनायतगंज निवासी रितु कटियार पुत्री पत्नी स्वर्गीय अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा अंडासेई गांव निवासी तीन सगे भाई गजेंद्र, संजय और चंदप्रकाश उसके मकान में किराए पर रहते हैं। उनको कई दिन पहले मकान खाली करने को कह दिया गया था। इसका मामला समाधान दिवस में भी आया, लेकिन कोई हल नहंीं निकला। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों से मकान खाली करने की बात कही गई। इस पर तीनों भाई व चंद्र प्रकाश की पत्नी गीता देवी ने एकजुट होकर पीड़िता की पिटाई कर दी। खुद के मकान से पीड़िता को बाहर निकाल कर कब्जा करने की धमकी दी। इस दौरान छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच मकान खाली कराने की बात पर विवाद पहले से चल रहा है।
-------