{"_id":"598eed3e4f1c1b43408b4d4d","slug":"11502539070-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में नहीं थमा चोटी कटने का सिलसिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण इलाकों में नहीं थमा चोटी कटने का सिलसिला
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अफवाहों के साथ शुरू हुआ महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में संख्या में भले कमी आई हो, लेकिन ग्रामीण इलाकों से लगातार चोटी काटे जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं।
शनिवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोटी कटवा की दहशत महिलाओं में दिखाई दी। गजरौला के खाग पुरवा गांव निवासी नरेश कुमार की पत्नी मंजूदेवी सुबह खाना खाने के बाद कपड़े सिलने चली गई। इस बीच थोड़ी देर आराम करने लेट गई और जब आंख खुली तो उनकी चोटी कटी मिली। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। न्यूरिया के गिधौर गांव में दिनेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रामबेटी की दोपहर तीन बजे अचानक चोटी कट गई। जिसको लेकर पूरा परिवार दहशत में हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर इलाज कराया जा रहा है। उधर बीसलुपर के ग्राम पिपरा खास निवासी सतीश चंद्र की पत्नी शिवारानी को अचानक बाल खिंचने का अहसास हुआ। इस पर वह चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने देखा तो चोटी कटी मिली।
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई निवासी राजपाल की 35 वर्षीय पत्नी सोमवती शनिवार सुबह सब्जी काट रही थी। इस बीच अचानक उसके बाल खिंचे और चोटी कट गई। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। उधर गांव जटपुरा निवासी रघुनाथ सिंह की 38 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की शुक्रवार की रात सोते समय चोटी कट गई। दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में सीएचसी भर्ती कराया गया।