फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पड़ोसियों का तीसरी बार हमला, तीन घायल

पड़ोसियों का तीसरी बार हमला, तीन घायल

Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों का तीसरी बार हमला,  तीन घायल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखान में पड़ोसियों ने शनिवार को फिर तीसरी बार हमलाकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने दो घायल महिलाओं को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों के अनुसार हमलावर पुलिस की मदद से समझौता लिखकर देने का दबाव बना रहे हैं।
शुक्रवार को पड़ोसियों ने महिला हीना पत्नी मूसा को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल ने बताया नगर पुलिस चौकी पर मौजूद दरोगाओं ने उसे और उसके पुत्र को फर्जी ढंग से मुकदमे में फंसा चालान करने की धमकी देकर चार हजार रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद शनिवार को सुबह के समय फिर पड़ोसी हमलावरों ने हमला कर महिला को घायल किया। नगर पुलिस चौकी में सुनवाई नहीं होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ कंट्रोल रूम में की । इसके बाद लखनऊ से हस्तक्षेप करने के बाद खेकड़ा पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने पुलिस की मदद से शनिवार को शाम के समय घायल महिला और उसके परिजनों पर समझौता लिखकर देने का दबाव बनाया। पीड़ित पक्ष के मना करने पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी डंडो से हमलाकर हीना पत्नी मूसा, शबनम पत्नी निजाम और नाजिम पुत्र निजाम को घायल कर दिया। परिजन तीनों घायलों को लेकर शनिवार को रात्रि में करीब नौ बजे थाने में पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने इलाज कर नाजिम को छुट्टी दे दी। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने घायल हीना और शबनम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घायलों ने हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में नामजद तहरीर दी। थाना पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। घायलों ने कहा हमलावर पुलिस की मिलीभगत के चलते उन पर बार बार हमला कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed