फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने दूसरे दिन भी नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

पुलिस ने दूसरे दिन भी नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 09:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे दिन भी नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट
बीसलपुर। बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस इसे साधारण मारपीट का मामला बता रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं आए। आरोपियों के घरवालों ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम अनुसूचित जनजाति की 10 वर्ष की बच्ची के साथ गांव के ही दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के पिता ने शनिवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार दोनों आरोपी उसी की बिरादरी के हैं और उनकी उम्र 12-13 साल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर जेपी सिंह का कहना है कि उन्होंने गांव में पुलिस भेजकर मामले की जांच कराई थी, इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात पता लगी है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। इधर, आरोपियों के घरवालों का कहना है कि पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ की है। हालांकि इंस्पेक्टर इस आरोप को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed