{"_id":"5c6e996fbdec224db8527446","slug":"111550752111-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने की किसान की आंखें फोड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महदखास निवासी किसान धीर सिंह की गांव के ही दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद आंखें फोड़ने की कोशिश की। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। तहरीर देने के बाद भी पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। धीर सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। धीर सिंह ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि 17 फरवरी को वह अपने खेत से लौट रहे थे, तभी गांव के ही तीन दबंगों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उनकी आंखें फोड़ने की कोशिश की। मामले की नामजद तहरीर उन्होंने उसी दिन दियोरिया कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।