{"_id":"5c34e8d1bdec22572460062a","slug":"111546971345-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर विधायक के भतीजे से 31 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर विधायक के भतीजे से 31 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिन-दहाड़े विधायक बाबूराम पासवान के भतीजे गांव उदरहा निवासी सर्वेश कुमार से तमंचे के बल पर थैला लूट लिया। उसमें 31 हजार रुपये थे। सर्वेश नगर के असम हाइवे के समीप कुकिंग गैस सिलेंडर बिक्री कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पूरनपुर-बंडा रोड पर असम हाइवे के समीप की है। विधायक बाबूराम पासवान के भतीजे मुकेश कुमार के नाम एचपी की गैस एजेंसी है। मुकेश के भाई सर्वेश कुमार असम हाइवे के समीप गैस सिलेंडर की बिक्री कर रहे थे। सर्वेश ने बताया कि उसी दौरान नगर की ओर से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर थैला लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश असम हाइवे पर भाग गए। सर्वेश ने बताया कि दहशत के चलते घटना के समय वह शोर-शराबा तक नहीं कर सके। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि थैले में 31 हजार रुपयेे की नगदी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने घटना पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि जिस ओर बदमाश भागने की जानकारी दी गई। उस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी गई। रिकार्डिंग में बाइक सवार बदमाशों की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।