फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लेनदेन को लेकर संघर्ष, नौ लोग घायल

लेनदेन को लेकर संघर्ष, नौ लोग घायल

Thu, 20 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर संघर्ष,  नौ लोग घायल
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला मुंडाला में लेन देन को लेकर हुए संघर्ष में एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला निवासी यामीन के पुत्र दानिश की बाइक के शौकर इलियास के पुत्र शाहरुख पर थे। मंगलवार की रात्रि में दानिश ने बाइक के शौकर शाहरुख से मांगे तो इसी को लेकर हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे धारदार हथियार चले, इसमें एक पक्ष के इलियास उसका पुत्र शाहरुख, वकील पुत्र सगीर व दूसरे पक्ष के यामीन उसकी पत्नी बानो, पुत्र आस मोम्मद, जमीरुद्दीन, दानिश व नदीम समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा बंद कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर इलियास पक्ष के वकील पुत्र शगीर को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल तथा यासीन पक्ष के जमीरुद्दीन व बानो को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed