फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आईपीएल मैच पर लग रही थी सट्टे की बोली, दो पकड़े

आईपीएल मैच पर लग रही थी सट्टे की बोली, दो पकड़े

Fri, 18 May 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच पर लग रही थी सट्टे की बोली, दो पकड़े
लीड
विज्ञापन


आईपीएल मैच पर लग रही थी सट्टे की बोली, दो पकड़े
एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा, रिपोर्ट दर्ज
स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात शरीफ खां चौराहा पर छापामारी की। यहां से पुलिस ने दो लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टे की खाईबाड़ी करते धर दबोचा, जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और अभिलेख बरामद किए। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।

जिले में सट्टा कारोबार लंबे समय से पनप रहा है। अभी हाल ही में शहर के एक नामचीन होटल के कमरे में सट्टा किंग पप्पू टेलर समेत कई सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसको लेकर मिले सुरागों के आधार पर शरीफ खां चौराहा के पास आईपीएल मैच में सट्टा लगाए जाने की सूचना अधिकारियों को मिली। जिस पर स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, कोतवाल अनिल कुमार सिंह, ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली ने टीम के साथ बृहस्पतिवार रात शरीफ खां चौराहा निवासी कृष्ण चंद्र मिश्रा के मकान में दबिश दी। यहां से पुलिस ने आरोपी कृष्ण चंद्र मिश्रा, मोहतसिम खां निवासी प्रिंस कुमार पांडे को धर दबोचा। जबकि एक आरोपी हिमांशु भागने में सफल रहा। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, अभिलेख और साढ़े 17 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, उसको लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed