फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उधार लिए 44 हजार हड़पे, मांगने पर धमकाया

उधार लिए 44 हजार हड़पे, मांगने पर धमकाया

Mon, 29 Jan 2018 07:08 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
उधार लिए 44 हजार हड़पे, मांगने पर धमकाया
उधार लिए 44 हजार हड़पे, मांगने पर धमकाया
विज्ञापन

पीड़ित को फंसाने के लिए अफसरों से कर दी झूठी शिकायत
पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज की नामजद रिपोर्ट
बरखेड़ा। निजी आवश्यकता बताकर एक युवक ने 44 हजार रुपये उधार लिए। नियत समय के बाद भी रुपये वापस न करने पर जब पीड़ित ने तगादा किया तो उसको फंसाने के लिए अधिकारियों से शिकायतें करना शुरू कर दिया। पीड़ित से तहरीर मिलने पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव निवासी राजेेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहम्मदगंज रंपुरा के रहने वाले शिवचरन से उनकी मित्रता थी। उसने निजी आवश्यकता बताकर बीते दिनों उससे 44,200 रुपये उधार लिए थे। इसमें शिवचरन ने नवंबर 2017 तक रुपये वापस करने की बात कही थी, लेकिन नियत समय बीतने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिए। इसका तगादा करने पर आरोपी ने टालमटोल की और बाद में पीड़ित को फंसाने के लिए झूठी शिकायत करना शुरू कर दिया। चार जनवरी व 20 जनवरी को इसकी समाधान दिवस में सुनवाई की गई। इसके बाद भी आरोपी ने कोई रुपया वापस नहीं किया। एसएसआई वीके पटेल ने बताया कि आरोपी शिवचरन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed