फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शहर से देहात तक तीन दुकानों में लाखों की चोरी

शहर से देहात तक तीन दुकानों में लाखों की चोरी

Sun, 31 Dec 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर से देहात तक तीन दुकानों में लाखों की चोरी
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
बरखेड़ा में जनसेवा केंद्र को बनाया निशाना
विज्ञापन


पीलीभीत। शहर व देहात क्षेत्र की तीन दुकानों से चोरों ने हजारों की नगदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। शहर में एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास हुआ लेकिन चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
चोरी की पहली घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के उपाधि कॉलेज के सामने हुई। मोहल्ला गंगोत्रीपुरम निवासी राजेंद्र कुमार की उपाधि कॉलेज के सामने स्टेशनरी की दुकान है। राजेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। दुकान में रखे दो प्रिंटर और गल्ले में रखा लगभग पांच हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी दुकानदार पवन कुमार की फोटोशॉप दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोडे़ लेकिन दुकान में दाखिल नहीं सके। इससे चोरी होने से बच गई। चोरी की तीसरी घटना गौहनिया चौराहे के निकट स्थित मोबॉइल शॉप में हुई। सुरभि कॉलोनी की रहने वाले चंद्रपाल ने बताया कि गौहनिया चौराहा पर उनकी सूर्या नाम मोबाइल नाम की शॉप है। यहां शनिवार रात ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने पांच हजार की नकदी, दो प्रिंटर सहित बीस हजार का सामान चोरी कर ली।
विज्ञापन

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव ज्योरह कल्यानपुर निवासी मयंक गंगवार का घर से कुछ दूरी पर जनसेवा केंद्र है। मयंक ने बताया कि रोजाना की तरह वह शनिवार रात जनसेवा केंद्र बंद कर घर चले गया। इस बीच रविवार सुबह वह जनसेवा केंद्र खोलने पहुंचा तो ताले टूटे देख दंग रह गया। शटर उठाकर देखा तो पता चला चोर लगभग चार हजार की नगदी, कंप्यूटर, लैपटॉप, इन्वर्टर-बैट्रा सहित लगभग सवा लाख का सामना चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मयंक ने चोरी की तहरीर बरखेड़ा थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed