फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निकाह का झांसा देकर बुलाया, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप

निकाह का झांसा देकर बुलाया, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप

Thu, 21 Dec 2017 05:58 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
निकाह का झांसा देकर बुलाया, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीलीभीत। पति की मौत के बाद बिलसंडा क्षेत्र की एक महिला को गांव के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 15 अक्तूबर को निकाह का झांसा देकर उसको बरेली के एक होटल में बुलाकर नशा देकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही आरोपी व उसके साथी ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन बाद असम चौराहा पर एक होटल में बुलाकर निकाह का हवाला देते हुए नकदी व जेवरात हड़प लिए। इसके बाद नवंबर माह में जयपुर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अब निकाह से इंकार कर रहा है। शिकायत करने पर होटल के कमरे में बनाई गई वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पूरे मामले की जांच बिलसंडा एसओ को सौंपी है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र की निवासी एक महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसके पति की आठ माह पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद गांव के एक युवक ने निकाह करने की बात कहते हुए उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। 15 अक्तूबर को निकाह के लिए आरोपी ने फोन कर बरेली बुलाया। आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर उसको मिठाई खिलाई, जिसे खाते ही कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने होश आने पर अपने एक अज्ञात साथी संग मिलकर पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। निकाह के लिए एक दिन बाद आने की बात कहकर घर भेज दिया। 31 अक्तूबर को आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने महिला को फोन कर निकाह की बात करने के लिए असम चौराहा स्थित होटल पर बुलाया। यहां महिला से 40 हजार रुपये व दो तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवरात ले लिए। यहां भी बहाना बनाकर घर भेज दिया। नौ नवंबर को आरोपी ने फोन कर पीड़िता को जयपुर राजस्थान बुलाया। इस पर दो दिन बाद 11 नवंबर वह जयपुर पहुंची। आरोपी ने निकाह की तैयारी करने की बात कही और एक कमरे में ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके साथ वह बरेली तक आया और समझा बुझाकर घर भेज दिया। कई दिन बीतने के बाद भी शादी न करने पर पीड़िता ने दबाव बनाया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी युवक से एक बार बार धोखा मिलने के बाद महिला बार-बार उसकी बातों में भरोसा कर उसके पास जाने की बात कह रही है। महिला के यह बयान खुद संदेह पैदा कर रहे हैं। इसको लेकर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पति के मरने के बाद महिला डेढ़ साल से अपने देवर संग बतौर पत्नी रह रही थी। इसके बाद आठ माह पहले देवर की भी मौत हो गई। जिसमें ससुर ने महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जो विचाराधीन है। इसके बाद उसका गांव के एक युवक से संपर्क हो गया। उसी युवक पर संगीन आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश शुक्ला, एसओ बिलसंडा
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed