फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिला की मौत

नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिला की मौत

Wed, 22 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिला की मौत
accident - फोटो : amar ujala
अमरिया क्षेत्र में विलासपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


पीलीभीत/अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर विलासपुर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बेटे संग घर लौट रही बाइक सवार 50 वर्षीय हीराकली की मौत हो गई।

अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम विलासपुर निवासी हीराकली पत्नी स्वर्गीय बुद्धसेन मंगलवार को अपने छोटे बेटे वीरेंद्र के साथ बाइक से अमरिया आईं थीं। दोपहर को दोनों काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे। उधर, जहानाबाद के गुलड़िया जाफरपुर निवासी अशोक पुत्र नंदराम सितारगंज से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर विलासपुर मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में हीराकली की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के चार बेटे टिंकू, राजवीर, महेश, वीरेंद्र और दो पुत्रियां है। एसओ माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि दूसरे बाइक सवार अशोक को हिरासत में लिया गया है। महिला के परिवारवालों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed