{"_id":"59eb521f4f1c1baf678b6b42","slug":"111508594207-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दूसरे दिन भी नहीं हुई युवती की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दूसरे दिन भी नहीं हुई युवती की पहचान
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ने के खेत में मिली युवती के अधजले शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के कई प्रयास के बाद भी पहचान न होने से उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के सड़ा गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर राजेंद्र प्रजापति के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। गन्ने को जलता देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग शांत होने पर अंदर जाकर देखा तो लगभग 20 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ। शव से कैरोसिन की महक आ रही थी साथ ही पास में माचिस के अवशेष भी मिले थे। सूचना पर पहुंचे एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। सड़ा सहित आसपास के गांव में भी जानकारी कराई गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है, लेकिन तीसरे दिन भी कोई सफलता नहीं मिली है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के अलावा आसपास जनपदों की पुलिस को भी सूचना दी गई है, लेकिन पहचान नहीं हुई है।
कहीं बाहर से तो लाकर नहीं जलाया गया शव
गन्ने के खेत में मिले शव को देख यह आशंका व्यक्त की जा रही है युवती की हत्या कहीं और करने के बाद उसका शव सड़ा गांव के गन्ने के खेत में लाकर जलाया गया है। पुलिस का भी मानना है कि यदि आसपास गांव की कोई युवती होती तो अब तक उसके परिवार के लोग सामने जरूर आते। वहीं यदि आसपास के किसी गांव में ऑनर किलिंग हैं, तब भी इसकी खबर अब तक हो जानी चाहिए थी। फिलहाल पहचान होने तक युवती की मौत के रहस्य से पर्दा उठना मुश्किल लग रहा है।