{"_id":"59d778054f1c1bf2538b5f1f","slug":"111507293189-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक मंदित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
पीलीभीत
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा(पीलीभीत)। चरखोला गांव निवासी 13 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी ने परिवार वालों की गैर मौजूदगी में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव अपने कमरे में दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चरखोला निवासी तोताराम उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को उनकी 13 वर्षीय पुत्री वर्षा घर पर अकेली थी। मां कुसुमा देवी, दूसरी बेटी पूनम के साथ उपले थोपने गई हुई थी। छोटा भाई मिथुन स्कूल गया था। इस बीच किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान के भीतर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। दोपहर को स्कूल से घर पहुंचने पर मिथुन ने शव लटकता देख शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से जानकारी की। इसमें परिवार वालों ने किशोरी के मानसिक मंदित होने की बात बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। किशोरी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मां कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि परिवार वालों के इंकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। शव को पंचनामा भरकर परिवारीवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।