फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सट्टी की खाईबाड़ी करने वाले सात पर लगी गैंगस्टर एक्ट

सट्टी की खाईबाड़ी करने वाले सात पर लगी गैंगस्टर एक्ट

Thu, 31 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
सट्टी की खाईबाड़ी करने वाले सात पर लगी गैंगस्टर एक्ट
पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में दबंगई कर जनता में भय व्याप्त करने वाले दस शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट तो सात सटोरियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कानूनी शिकंजा कसा है। गिरोह बनाकर सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाल एसके सिंह ने मोहल्ला भूरे खां निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ खुजली, पकडिय़ा निवासी शमीम अवरार उर्फ गुड्डू, मोहम्मद फारूख निवासी प्रवीन, काला मंदिर निवासी जय सिंह, मोहल्ला मियां खां जहानाबाद निवासी इंकजाव अहमद, बीसलुपर कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने ग्यासपुर निवासी इस्माइल और गझेड़ा निवासी शाहिद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर सुनगढ़ी पुलिस ने नौगवां पकड़िया निवासी योगेश पुत्र भोजराज, प्रेमपाल पुत्र बहादुर सिंह, जंगरौली पुल निवासी विजेंद्र पाल, टंडाला निवासी धर्मपाल, रूपपुर कमालु निवासी विनोद पुत्र इतवारी लाल, गजरौला पुलिस ने तकिया गांव निवासी भूरा पुत्र सोहनलाल और बरखेड़ा पुलिस ने कटकवारा निवासी अजय कुमार, सुकटिया निवासी मोहित उर्फ गुड्डू, अमखेड़ा के कुंवरपाल और कुर्रईया नवदिया निवासी हन्ने उर्फ भारद्वाज पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed