फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापता किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 05 Aug 2017 05:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
लापता किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हजारा (पीलीभीत)। नेहरू नगर निवासी 28 वर्षीय किसान निरंजन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 घंटे लापता रहने के बाद किसान का शव पलिया (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र में अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। शव देख किसान के ट्रेन से कटकर मरने की आशंका प्रतीत हो रही है। जिसको लेकर पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। वहीं परिवारीजन असमंजस में है। खीरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी निरंजन यादव पुत्र बनवारी खेती करते थे। उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की कबीरगंज शाखा में है। शुक्रवार सुबह किसान अपनी बाइक से बैंक में गन्ने एडवाइज से जुड़ी जानकारी करने जाने की बात कहकर निकला। उसने पत्नी मंगादेवी को संपूर्णानगर (खीरी) बाजार होते हुए शाम तक घर आने की बात कही थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक पति के वापस न आने पर परिवारीजन चिंतित हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। रात भर लापता रहने के बाद शनिवार सुबह निरंजन का शव लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र में अमरिया रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। किसान की बाइक क्रासिंग के एक ओर खड़ी हुई थी। शव देख ट्रेन से कटकर मरने की बात स्पष्ट हो रही थी। पलिया पुलिस ने शिनाख्त के बाद हजारा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हजारा पुलिस द्वारा निरंजन का शव मिलने की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन घटनास्थल को रवाना हो गए। मृतक के तीन बच्चे दीपक (6), श्वेता (4), रोहित (2) हैं। कार्यवाहक एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शव लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में मिला है। वहां की पुलिस से जानकारी मिलने पर परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम और अग्रिम कानूनी कार्रवाई खीरी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed