{"_id":"5956ab444f1c1b52318b4d14","slug":"111498852164-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई के जवाब मे जानकारी लेने पर मिला अभद्र भाषा मे जवाब, थाने पर शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई के जवाब मे जानकारी लेने पर मिला अभद्र भाषा मे जवाब, थाने पर शिकायत
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित साधन सहकारी समिति के पूर्व सदस्य द्वारा मांगी आरटीआई सूचना के जवाब में अभद्र भाषा से लिखा पत्र मिला। शिकायतकर्ता ने खेकड़ा थाने में समिति सचिव, आंकिक और चौकीदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को शाम करीब सात बजे क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी विजय कुमार शर्मा परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पहुंचा। उसने दी तहरीर में कहा वह हसनपुर मसूरी स्थित साधन सहकारी समिति का पूर्व सदस्य है। उसने साधन सहकारी समिति के सचिव से कुछ दिन पहले लिखित आरटीआई के तहत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। आज (शुक्रवार) को साधन सहकारी समिति से उसके पास एक बंद लिफाफे में आरटीआई की मांगी गई जानकारी का जवाब तो नहीं पहुंचा, लेकिन इसमें उसके अंदर सफेद कागज पर उसके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची। उसने साधन सहकारी समिति के सचिव, आंकिक और चौकीदार के खिलाफ गहनता से जांच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।