{"_id":"5cd70577bdec2207726897fb","slug":"101557595511-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेले से टकराई कार, उत्तराखंड के बीएसए समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेले से टकराई कार, उत्तराखंड के बीएसए समेत चार घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
घायल बीएसए हीरालाल गौतम
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अमरिया (पीलीभीत)। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फरदिया चौराहे के पास कार सड़क किनारे लगे ठेले से टकरा गई। हादसे में कार सवार नैनीताल उत्तराखंड के बीएसए समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हीरालाल गौतम नैनीताल उत्तराखंड में बीएसए पद पर कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर को वह पत्नी रता कमलेश के साथ कार से बीसलपुर से नैनीताल जा रहे थे। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फरदिया चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर गन्ना जूस के ठेले से टकरा गई। हादसे में बीएसए, उनकी पत्नी और जूस का ठेला लगाने वाले फरदिया गांव निवासी मान सिंह और धर्मेंद्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के जिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।