फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तुमने और तुम्हारे लोगों ने भाजपा का समर्थन किया, इसलिए मार देंगे

तुमने और तुम्हारे लोगों ने भाजपा का समर्थन किया, इसलिए मार देंगे

Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
तुमने और तुम्हारे लोगों ने भाजपा का समर्थन किया, इसलिए मार देंगे
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने बाकी हैं, लेकिन विवाद अभी से सामने आने लगे हैं। दरगाह पर हाजिरी देकर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की। हमलावर युवक पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगा रहे थे। किया था। आरोप है कि इसी बात पर उससे मारपीट की गई। आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां समेत दो मौलानाओं को भी नाम लेकर मारने धमकी दी गई। सज्जादानशीं धमकियां मिलने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी तरबेज पुत्र तारिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह लुत्फुल्लाशाह मियां की दरगाह पर गए थे। वहां पर मोहल्ला पंजाबियान के सोहेल शम्सी, मोनिस, मोवेस, जावेद भी मौजूद थे। वहां से लौटते वक्त रास्ते में उन्हें चारों लोगों रोक लिया और कहने लगे कि लोकसभा चुनाव में तुमने और तुम्हारे लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है। इतना कहने के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आस्ताने हशमतिया दरगाह के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां और मौलाना हाफिज इसरार का नाम लेकर उन्हें भी मारने की धमकी दी। किसी तरह खुद को बचाकर तरबेज घर भाग गया। पीछे से आरोपी भी घर जा धमके और दोबारा पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तरबेज ने कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल वीके मिश्रा ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मेरे साथ कोई वारदात हुई तो प्रशासन जिम्मेदार होगा: जरताब
आस्ताने हशमतिया दरगाह के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां ने बताया कि उन्होंने जब से पाकिस्तान का विरोध किया है, तभी से उनको धमकियां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की ओर से आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों को देखते हुए उन्होंने भाजपा का समर्थन किया। इसी को लेकर धमकी दी जा रही है। पहले दरगाह पर एक धमकी भरा पत्र फेंका गया। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अनजान नंबर से कॉल करके धमकाया गया। जिस नंबर कॉल आई थी वो पुलिस अधिकारियों को दिया जा चुका है। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं लग सका है। बोले, उनका बाहर आना-जाना और धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ के बीच शामिल होना रहता है। अगर उनके साथ कोई अप्रिय वारदात होती है, तो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। इस मामले में जल्द सुनवाई न हुई तो आला अधिकारियों तक जाएंगे। इस तरह से धमकियां मिलना लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात को एक तहरीर मिली है। इसके आधार पर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच कर सामने आए तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रोहित मिश्र, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed