{"_id":"5ca0ead2bdec22145e4820f7","slug":"101554049746-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग से जल गए तीन मकान, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर में लगी आग से जल गए तीन मकान, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
आग से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। छप्पर में लगी मामूूली आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। जिसके बाद एक-एक कर तीन मकान उसकी चपेट में आ गए। आग की भनक लगने पर मौजूद लोग पहले खुद सुरक्षित बाहर निकले। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खेत पर सिंचाई के लिए लगाए गए इंजनों के सहारे पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी की।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव निवासी दंगल सिंह उर्फ गुड्डू खेती करते हैं। उनके मकान के आधे हिस्से में खपरैल पड़ी है, बकाया में छप्पर डला है। इसी तरह ठीक बराबर में रहने वाले उनके दो भाइयों श्याम सिंह और कल्यान सिंह के मकान है। वह भी खेती करते हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे तीनों अपने परिवार संग घर पर मौजूद थे। इस बीच गुड्डू के मकान के पीछे की तरफ छप्पर वाले हिस्से में आग लग गई। परिवार वाले इससे अंजान थे। इधर, आग बढ़ती चली गई और पड़ोस में रहने वाले दोनों भाई श्याम सिंह और कल्यान के मकान को भी चपेट में ले गया। जिसके बाद धुआं और आग की तेज लपटें उठने पर चीख पुकार मच गई। तीनों भाई परिवार समेत बाहर निकले और शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। ग्रामीणों ने खेतों पर सिंचाई के लिए गए लगे इंजनों से पानी निकालकर आग पर बमुश्किल काबू किया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम कलीनगर रामदास, इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी पुलिस और राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी की, लेकिन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके बाद टीम मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन कर लौट गई।
राजस्व टीम की जांच में 8.70 लाख
हादसे में गुड्डू, श्याम सिंह और कल्यान सिंह ने एक महिंद्रा ट्रैक्टर, 30 कुंतल गेहूं, पांच कुंतल धान, 25 हजार रुपये, सोने के झुमके, सोने का हार समेत करीब 16 लाख रुपये कीमत का सामान जलने की बात कही। हालांकि राजस्व टीम की जांच के बाद 8.70 लाख रुपये नुकसान का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन
जब तक पहुंचे दमकलकर्मी, ग्रामीण खुद बुझा चुके थे आग
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने हादसे के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। पूरनपुर सब स्टेशन से फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। जब तक ग्रामीणों की मदद से वह आग पर काबू कर चुके थे। ग्रामीणों ने भी दमकल कर्मियों से खासा नाराजगी जताई।
मौका मुआयना कर हादसे की जानकारी की गई है। राजस्व विभाग की पड़ताल में करीब 8.70 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष को नुकसान को लेकर मदद मिल सके, इसके लिए रिपोर्ट तैयार कराकर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। - रामदास, एसडीएम कलीनगर