{"_id":"5c87de61bdec221425445cbb","slug":"101552408161-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
पीलीभीत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस पटेल ने नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी बरेली के थाना देवरनिया के गांव राठ निवासी छत्रपाल गंगवार की जमानत अर्जीं सुनवाई के बाद खारिज कर दी। छत्रपाल के खिलाफ थाना सुनगढ़ी पर 12 सितंबर, 2018 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल कंपनी में काम करने वाली युवती से पोस्टपेड नंबर लेने की बात करने के दौरान आरोपी छत्रपाल गंगवार ने जान पहचान कर ली। बाद में उसे नौकरी दिलाने के बहाने शहर बुलाया। वहां उसकी वीडियो बना ली और उसके बाद असम चौराहे पर एक ढाबे पर ले गया। युवती को नशीली चाय पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे की हालत में ही युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का कलमबंद बयान न्यायालय में दर्ज कराया। राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र ने इसे गंभीर अपराध बताया। कहा, आरोपपत्र न्यायालय में आ चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध आरोप लगाए जा चुके हैं। मामला साक्ष्य में चल रहा है। इस गंभीर मामले में जमानत नहीं दी जा सकती। बचाव पक्ष ने स्वयं को निर्दोष बताया। सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस पटेल ने आरोपी छत्रपाल गंगवार की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।