फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खुलेआम घूम रहा आरोपी सचिव, एडीजी को लिखा पत्र

खुलेआम घूम रहा आरोपी सचिव, एडीजी को लिखा पत्र

Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
खुलेआम घूम रहा आरोपी सचिव, एडीजी को लिखा पत्र
पीलीभीत। धोखाधड़ी कर ग्राम निधि खाते से धनराशि निकाले जाने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में दोषी पाए गए सचिव पर स्थानीय अफसरों की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर अब पीड़ित प्रधान ने कार्रवाई की मांग को लेकर एडीजी प्रेमप्रकाश और शासन स्तर पर पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैजना के तत्कालीन सचिव रमावीर ने दूसरे गांव मगरासा की प्रधान सूरजादेवी की मदद से सैजना ग्राम पंचायत की ग्राम निधि खाते से 1.88 लाख रुपये निकाले थे। इस मामले में डीपीआरओ ने आरोपी सचिव रमावीर को बचाते हुए प्रधान संतोष की पावर सीज कर दी। जब इसकी भनक संतोष को लगी तो उसने जहानाबाद थाने में सचिव रमावीर, मगरसा की प्रधान सूरजादेवी व दो बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले की विभागीय जांच सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी को सौंपी गई। जिसमें सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया। डीपीआरओ भी इस मामले में प्रधान संतोष को निर्दोष बता चुके हैं। लेकिन दोषियों पर कार्रवाई पर चुप्पी साधे हैं। इधर, पीड़ित प्रधान संतोष का स्पष्ट कहना है कि मामला गलत पाये जाने पर हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने उनकी पावर तो बहाल कर दी बावजूद विभागीय अफसर दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इस मामले में एडीजी और शासन स्तर पर पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed