फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट

ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट

Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट
रेप - फोटो : SELF
एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का ये भी कहना है कि ससुर ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने उसकी बात न मानी तो वह उसे संपत्ति से बेदखल कर देगा। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विवाहिता के मुताबिक उसका ससुर कई दिनों से उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसको व पति को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि झूठी शिकायत कर ससुर ने उसके पति को 22 दिसंबर को सुनगढ़ी थाने में बंद करवा दिया। पति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। उसी रात ससुर उसके कमरे में घुस आए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर बच्चों के आने के बाद ससुर धमकी देकर चले गए। इधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच संपत्ति का विवाद होना भी निकलकर आ रहा है। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुर बुद्धसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed